स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड और च्त्क् जवानों की तत्काल सक्रियता से टला बड़ा हादसा

बहराइच। शहर के सबसे व्यस्त पानी टंकी चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना होने से टल गई। चौराहे पर रखे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के साथ ही ट्रांसफार्मर से जुड़ा हाई टेंशन तार बीच चौराहे पर आ गिरा। यह हादसा करीब दोपहर 2रू30 बजे हुआ। चौराहे पर हमेशा की तरह भारी भीड़ मौजूद थी। उसी समय ट्रांसफार्मर से उठते धुएं और धमाके के बीच तार गिरते ही अफ़रा-तफ़री मच गई। हालांकि, वहां मौजूद स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड और च्त्क् जवानों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए चौराहे पर यातायात रोक दिया। इसी त्वरित कार्रवाई की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एसडीओ विद्युत विभाग ने टीम मौके पर भेजी। विभाग के कर्मचारी तत्काल पहुंचे और आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि पानी टंकी चौराहा शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां ट्रांसफार्मर से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को चौराहे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।




