गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पथ संचलन से दिया राष्ट्रभक्ति व अनुशासन का सन्देश

चिल्हिया क्षेत्र में आरएसएस ने पहली पर निकाला पथ संचलन

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के मौके पर गुरुवार को चिल्हिया क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे से पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का क्षेत्र में पहली बार निकला संचलन सभी के आकर्षण का केन्द्र बना रहा है। इस दौरान जगह-जगह माताओं- बहनों व बड़ों ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने संचलन से क्षेत्रवासियों को राष्ट्र भक्ति व अनुशासन का सन्देश दिया। संचलन निकलने से पहले जिला प्रचारक विशाल ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए संघ के संघर्षों से अवगत कराया। जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि देश में अंग्रेजी हुकूमत थी। 12 वर्ष की आयु में डॉ0 हेडगेवार यूनियन जैक का झण्डा उतारने के लिए अपने घर में सुरंग खोद रहे थे। यह डॉक्टर साहब की देश भक्ति थी। हुकूमत के समय बंगाल से आजादी का बिगुल बजता रहा। डॉक्टर की पढ़ाई के बहाने डॉ0 हेडगावर जी कलकत्ता पढ़ने गये। यहीं उनकी मुलाकात चन्द्रशेखर आजाद, दीनबन्धु, लाला लाजपात राय से हुई। इसके बाद देश में देश भक्ति की अलग जगाई गई। बौद्धिक खत्म होने के बाद गांव के अन्दर से मुख्य मार्ग, एसबीआई, बर्डपुर रोड, पल्टादेवी रोड, यहां से वापस भगत सिंह चौक पहुंचकर पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख अभय सिंह, धनंजय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह प्रधानाचार्य, रामपाल सिंह, रमाकान्त सिंह, शैलू सिंह, अंकित त्रिपाठी, धर्मेन्द्र अग्रहरि, रमेश कुमार, सुरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!