गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

बाल विवाह रोकने की पहल: जमुनहा ब्लॉक में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

श्रावस्ती के जमुनहा मे बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जमुनहा ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ विवेक कुमार शाही ने की। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 तथा विवाह एवं प्रवासन रजिस्टर पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन नीति आयोग से अभिषेक और मोहम्मद यूसुफ ने किया। कार्यक्रम में एबीपी फैलो अनुराग, महिला कल्याण विभाग से डीसीपीयू सोशल वर्कर अमित, देहात इंडिया से मोहम्मद यूसुफ और सारजन वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग कर अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त कर बच्चों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!