भारत के कड़े रुख के आगे झुका पाकिस्तान – विधायक
आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई आखिरी नहीं, सीजफायर के लिए स्वागत योग्य कदम है।

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्धविराम का ऐलान किया है। आतंकवाद पर भारत के कठोर रूख के आगे आखिरकार पाकिस्तान झुक ही गया। आतंकवाद को युद्ध मानकर भविष्य में कठोर कार्रवाई करते रहेंगे। आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई आखिरी नहीं है, अगर फिर कोई हिमाकत पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं ने किया तो वह बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे। उक्त बातें शनिवार को विधायक विनय वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर मोदी जी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। पहलगाम हमले के बाद हमारी सेनाओं ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया है। हम उनके शौर्य को सलाम करते हैं। युद्ध कोई नहीं चाहता लेकिन शक्ति के साथ ही शान्ति का रास्ता तय होता है। भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गये हैं, जो स्वागत योग्य कदम है। विधायक विनय वर्मा ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।




