गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास-राकेश दत्त त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर।गुरुवार को नगर निकाय चुनाव में सदर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के भाजपा की संभावित अध्यक्ष उम्मीदवार प्रियंका त्रिपाठी पत्नी राकेश दत्त त्रिपाठी के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं प्रचार करती नजर आ रही है। यह महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विस्तारित नगरपालिका से हैं महिलाओं ने वार्ता के दौरान बताया कि प्रियंका त्रिपाठी पत्नी राकेश दत्त त्रिपाठी एक ऐसे युवा समाजसेवी है जो सभी के सुख दुख में शामिल रहते हैं और हमेशा हम सब की सहायता करते रहते हैं यदि इन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुना जाएगा।

तो हम सबको और सहायता प्राप्त होगा महिलाओं ने नगरपालिका के 25 वार्डो में जाकर प्रियंका त्रिपाठी पति राकेश दत्त त्रिपाठी के समर्थन में वोट मांग रही है उन्होंने बताया कि आज थरौली, कृष्णा नगर, अनूप नगर ,अटल नगर ,डॉक्टर हेडगेवार नगर में एक-एक घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर प्रियंका त्रिपाठी पति राकेश दत्त त्रिपाठी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने की अपील की है महिलाओं ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है सारी जनता चाहती है कि प्रियंका त्रिपाठी पत्नी राकेश दत्त त्रिपाठी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष बने। आपको बता दें कि सैकड़ों महिलाएं निःशुल्क रूप से महिला बिग्रेड बनाकर लगातार प्रियंका त्रिपाठी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं जो उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग रखे हुए हैं जहां नगर निकाय चुनाव के टल जाने की आशंका मड़रा रही है तो वहीं राकेश दत्त त्रिपाठी लगातार अब पूरे जोर-शोर के साथ योगी मोदी के योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए प्रियंका त्रिपाठी के पक्ष में वोट मांगते नजर आ रहे हैं महिला बिग्रेड जहां हर घर जा रही हैं वहीं जिन घरों में बच्चे पैदा हुए हैं वहां सोहर भी गाती नजर आ रहे हैं यह अनोखा प्रचार का तरीका जनपद ही नहीं पूर्वांचल में अपने तरह का एक अलग ही है अब देखना है कि महिलाओं के सोहर को नगर पालिका परिषद की जनता कितनी पसंद करती है कितने ज्यादा वोटों से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर प्रियंका त्रिपाठी को बैठाती है।

Related Articles

Back to top button