गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

सिद्धार्थनगर। विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विद्यालय में सुबह से बच्चों में काफ़ी उत्साह का माहौल दिखलाई दिया । बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल कूद एवं आयाम के माध्यम से खेलों में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। वहीं इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी बाल दिवस को आयोजित किया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों संग केक काटकर सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए चाचा नेहरू को याद किया । वहीं विद्यालय में गत वर्ष शैक्षिक सत्र में सर्वाेच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए बर्डपुर न०10 के गगन पाण्डेय को विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय ने एक साइकिल भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं । इस दौरान संचालक नितेश पाण्डेय उमेश यादव शोभनाथ यादव संतोष कुमार यादव रुचि उपाध्याय श्वेता पटवा रीता जायसवाल संदीप कुमार बिन्द्रावती विश्वकर्मा अन्नू जायसवाल रूबीना खातून प्रेमलता पासवान सरिता जायसवाल संगीता मौर्य शशि जायसवाल चन्द्रावती देवी अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!