उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारीहुए नाराज, काशीराम आवास बांसी का निरीक्षण करने पहुँचे
15 जून 2025 तक कार्य पूर्ण न होने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा काशीराम आवास बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काशीराम आवास बांसी में कराये जा रहे मरम्मत कार्य को देखा गया। मरम्मत कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।जिलाधिकारी ने मैन पावर बढ़ाकर 15 जून 2025 तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 जून 2025 तक कार्य पूर्ण न होने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पानी की सप्लाई का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिषद सुरेन्द्र प्रसाद, सहायक अभियन्ता आवास विकास सतीश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

