मन की बात के 132वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना, पूर्व विधायक ने बताया प्रेरणादायी मंच

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का रविवार को 132वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं भारतभारी में चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू, बढ़नीचाफ़ा में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बहेरिया में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, भड़रिया में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान तथा डुमरियागंज में मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया एक अनूठा जनसंवाद मंच है, जो विश्व के राष्ट्राध्यक्षों में सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान दिलाने का माध्यम बन चुका है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे ऐसे व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हैं, जो अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। मन की बात के माध्यम से उनकी कहानियां देशभर के लोगों तक पहुंचती हैं, जिससे समाज में प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम के दौरान संजय मिश्रा, राकेश पाण्डेय, राजन अग्रहरि, चंद्रिका प्रसाद, नितिन श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




