युवा ही देश का भविष्य हैं: प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ष्युवा शक्ति विकसित भारतष् कार्यक्रम के अन्तर्गत 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर एवं शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह एवं विशिष्ट वक्ता समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा वन्दना से हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। तकनीक, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से युवा शक्ति नये आयाम स्थापित कर रही है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन रहा है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की समृद्धि और प्रगति को सुनिश्चित करता है। शिक्षा के साथ-साथ ष्चरित्र, निर्माण और सेवा भावनाष् को बढ़ावा देकर एनएसएस और एनसीसी भारत के युवाओं के भविष्य को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी प्रो0 मुकेश कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 अखिलेश शर्मा, डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, राजू प्रजापति, डॉ0 प्रवीण कुमार, डॉ0 अजय कुमार सिंह एवं डॉ0 उमाशंकर प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहें।




