उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नगर पंचायत इटवा ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन का पीट रहे ढोल

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के जिम्मेदारों ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन का ढोल पीट रहे हैं। आपको बता दें कि इटवा नगर पंचायत की सड़कों पर गन्दगी का बोलबाला है और नगर पंचायत इटवा में कूड़ा-करकट सहित गन्दगी चरम पर है। वहीं नगर पंचायत इटवा के जिम्मेदारों को झण्डा फहराने के साथ-साथ गन्दगी का ढेर भी सलाम ठोकता दिख रहा है। नगर पंचायत का प्रचार – प्रसार सिर्फ कागजों पर साफ दिखाई दिया गया। वहीं जमीनी हकीकत में सड़कों पर कूड़ा-करकट व गन्दगी का राज है। स्थानीय जनता की नाराजगी राहगीरों से लेकर बच्चों तक का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर साफ-सफाई दिखाने की बजाय नगर पंचायत ने सिर्फ फोटो खिंचवाई थी। असलियत यह है कि रोज हमें गन्दगी और बदबू से होकर गुजरना पड़ता है।




