गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मोरंग लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित, अमौना कच्ची नहर पटरी पर हुआ हादसा

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा कस्बे के वार्ड नम्बर-03 स्थित अम्बेडकर नगर में रविवार सुबह एक मोरंग लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।यह चौदह चक्का ट्रक इटवा में बन रहे आईटीआई कॉलेज के लिए निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। नहर की कच्ची सड़क पर कुछ ही दूरी तय करने के बाद अचानक ट्रक का पहिया कच्ची मिट्टी में धंस गया। पहिया धंसने से अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया और उसमें लदी निर्माण सामग्री नहर के पानी में चली गई। हादसे की आशंका भांपकर चालक तुरन्त कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रक इटवा के एक व्यवसायी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को निकालने का प्रयास जारी था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!