गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : चौबीस घंटे में तीन बाँध टूटने से हालत गंभीर ,बचाव कार्य में तेजी

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। लगातार वारिस होने कारण सैकड़ों गांवो में पानी घुस चुका है। हजारो परिवार बेघर होने के कगार पर है। बीते चौबीस घंटे में तीन बाँध टूट गया है। ये तीन बांध मदरहवा-अशोगवा बाँध, लखनापार-बैदौला बाँध और अशोगवा-नगवा बांध टूटने से आफत बढ़ गई है। बांध टूटने से 350 गांव प्रभावित हो चुका है जिसमें प्रशासन द्वारा 128 गांव को मेरुण्ड घोषित किया गया है। लगभग 70 हज़ार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गया है लेकिन प्रशासन द्वारा 25 हजार हेक्टेयर बताया जा रहा है। इस बाढ़ के चलते ग्रामीणों साहित जानवरों की समस्या होने लगी है।

जिला में बाढ़ की तबाही बढनी,इटवा, डुमरियागंज, बाँसी, शोहरतगढ़,उसका आदि ब्लाकों में बाढ़ की आफत जारी है। बाढ़ की तेज गति के चलते गांव गांव में पानी घुस चुका है। घर का सामान भीगने के कारण खराब होने लगा है। अधिकतर घरों में खाने पीने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे प्रसाशन ही उनका सहारा है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत बंधे पर बने मार्ग शोहरतगढ़ चेतिया रोड पर भिसहवा बंध से लुमिया नदी होते हुए बैदौली तक पिच मार्ग के बीच नकाही बैलियाहवा के बीच में बांध टूटने से आस पास के गांवो में खतरा मंडराने लगा है। वहीं अन्य तीनो बांध टूटने से तीन सौ से ज्यादा गांव पानी से घिर गया है। जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बीते दिन जिला में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि हर संकट में सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत सामग्री वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार मत्स्य पालकों को हुए नुकसान पर भी सहायता देगी।

Related Articles

Back to top button