पूर्व विधायक के जन्मदिन पर कर्म योगी परिवार ने लगाया रक्तदान शिविर

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज मंदिर चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में बुधवार को कर्म योगी परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 25 लोगों ने ऐच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य बृजेश पाठक के नेतृत्व में गुरुकुलम के 20 बटुकों सहित अन्य भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के नेतृत्व में कर्म योगी परिवार द्वारा पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात 21 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व विधायक को मिठाई खिलाकर दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने भी इस मौके पर गुरुकुलम के बटुकों को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में बलुआ समय माई मंदिर पर पुजारी ब्रह्मानंद महाराज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान, विनोद दुबे, धर्मेंद्र गौतम, विजय मिश्रा, सुरेश शास्त्री, नवीन गौतम, उमेश सैनी, श्याम सुंदर चौहान आदि ने सामूहिक हवन-पूजन कर पूर्व विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तवीरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, इससे अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन किया और इस सराहनीय कार्य में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। लवकुश ओझा ने कहा कि रक्तदान से समाज में जीवन बचाने का अमूल्य कार्य होता है और युवाओं को ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान कराने वाली टीम में अधीक्षक डा. विकास चौधरी, प्रिंस पाण्डेय, गया प्रसाद, डिम्पल चौधरी, एल के पाण्डेय, अंजू सिंह, अनिता कुमारी, विपिन कुमार आदि शामिल रहे। रक्तदान करने वालों में मनीष कुमार, अजय कुमार पाठक, प्रविंद पाण्डेय, विकास अग्रहरि, रवि त्रिपाठी, मनोज कुमार गौतम, नरसिंह चौधरी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, डंपू पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




