गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मनोज कुमार अध्यक्ष, दिनेश चन्द महामंत्री बने

जायसवाल धर्मशाला का होगा कायाकल्प

बस्ती। मंगलवार को जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक संरक्षक जमुना प्रसाद जायसवाल, कपिल जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल, संजय जयसवाल, राजेन्द्र कुमार जायसवाल की संयुक्त अध्यक्षता में पाण्डेय बाजार बस्ती रोड स्थित प्रताप मैरिज हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में जायसवाल समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा के साथ ही पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक सर्वसम्मत से मनोज कुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष, कुलदीप जायसवाल, राजीव जायसवाल, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चंद जायसवाल महामंत्री, जमुना प्रसाद जायसवाल, मनोज जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल,हनुमान जायसवाल, विनोद जायसवाल उप महामंत्री, हरिहर प्रसाद जायसवाल कोषाध्यक्ष, प्रमोद जायसवाल उपकोषाध्यक्ष, रामकृष्ण जायसवाल, अभिषेक जायसवाल संगठन मंत्री गणेश जायसवाल प्रचार मंत्री, अजीत जायसवाल लेखाकार विश्वनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल मीडिया प्रभारी घोषित किये गये। राधेश्याम जायसवाल को युवा संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। युवा संगठन का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष के रूप में सचिन जायसवाल और सत्य प्रकाश जायसवाल मुण्डेरवा नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष घोषित किये जाने के बाद मनोज जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज को आगे ले जाने के लिए तन मन धन से संगठन निरंतर काम करेगा। समाज के पीड़ित शोषित व्यक्तियों एवं समाज के गरीब बेटियों के शादी ब्याह के लिए भी संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा साथ ही जायसवाल सेवा समिति द्वारा जायसवाल धर्मशाला का फिर से कायाकल्प किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग उपस्थित रहेे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!