बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

तेजवापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज रमपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम हेतु थाना हरदी के वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय यादव ने बालिकाओं को महिला सहायता हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी दी और प्रत्येक परिस्थिति में छात्राओं की सहायता हेतु तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अभियोजन अधिकारी निर्मल यादव ने बताया कि साइबर क्राइम के अंतर्गत बैंकिंग व लैंगिक उत्पीड़न संबंधी समस्याएं आती हैं। जिसके अंतर्गत किसी का भी गलत तरीके से फोटो व वीडियो बनाकर धमकाना, लेन देन सम्बन्धी धोखाधड़ी के कार्य आते हैं। सहायक अभियोजन अधिकारी आकाश अरुण ने बताया कि मिशन शक्ति मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। जिसके तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य व स्वावलंबन आदि शासन की प्राथमिकता में है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित कुमार पांडे ने विद्यालय स्तर से बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आप लोग निश्चिंत होकर के अध्ययन करें। कोई भी कठिनाई आने पर विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्य को तुरंत अवगत कराएं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, महिला आरक्षी व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




