उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
दुल्हन नें किया विदा होनें से इंकार

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खीरीडिहा के लायक अली ने अपने बेटी की शादी त्रिलोकपुर थानान्तर्गत ग्राम छगडिहवा के शहबाज पुत्र साबिर अली के साथ तय किया था। जिसकी शादी 28मई को होनी भी तय थी।आयोजित शादी समारोह में निकाह भी हो गया। वादी द्वारा दिये तहरीर के मुताबिक लडकी के पिता से पांच लाख रुपए तथा एक पल्सर बाइक दहेज के रूप में पहले ही ले लिया गया था, फिर दुबारा दो लाख रुपए मांग की गई। विपक्षी द्वारा दबाव दिया गया कि अगर दहेज पूरा नहीं करेंगे तो हम बाराती खाना भी नहीं खायेंगे और लड़की की विदाई भी नहीं करायेंगे। लड़की नें अपने विदाई के लिए पिता से मना कर दिया। पिता नें थाने जाकर थानाध्यक्ष से मिलकर इस बावत तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।




