गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी विशाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी विशाल को क्षेत्र से गिरफ्तार लिया।पूछताछ के बाद उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी।जानकारी के अनुसार,एक गांव की रंगीता (22) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। मृतका की मां निर्मला ने दो मार्च को मामले में खेसरहा थाने में तहरीर दी थी।पुलिस ने उसी दिन प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मृतक की मां निर्मला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी विशाल ने उनकी पुत्री को 16 फरवरी 2025 को अगवा कर मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद उससे किनारा कर लिया था।पुत्री ने जब कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो विशाल और उसके घरवालों ने पिटाई की। इसके बाद मेरे पास घर आ गई। इसके बाद भी विशाल फोन करके धमकी आदि देता था। इसी बात से आहत होकर बेटी में खुदकुशी कर ली थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!