उत्तर प्रदेशबहराइच
मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक आश्रित के खाते में भेजी गइे अहैतुक सहायता

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम मझरा, परगना धर्मापुर निवासी रामफल पुत्र रामकिशुन की मानव वन्य जीव संघर्ष (मगरमच्छ के हमले) में हुई मृत्यु के परिणाम स्वरूप हिताधिकारी रामफल की पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी के बैंक खाते में 23 जुलाई 2025 को अहैतुक सहायता के रूप में धनराशि रू. 05 लाख का हस्तान्तरण किया गया है।




