खंडहर में तब्दील हुआ सामुदायिक शौचालय

इटवा/सिद्धार्थ नगर। ग्राम पंचायत पोखर भिटवा विकास खंड इटवा का है पूरा मामला पंचायत भवन अधूरा सामुदायिक शौचालय अधूरा वहां के गांव के महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऐसे सामुदायिक शौचालय बनने से क्या मतलब जहां की महिलाओं को बाहर सोच करने पर मजबूर होना पड़ता है गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पंचायत भवन तो बना लेकिन उसमें ना तो सीसीटीवी कैमरा है ना कंप्यूटर सिस्टम है व अन्य तमाम ऐसी चीज हैं कि जो पंचायत भवन में होनी चाहिए लेकिन आज तक यहां के पंचायत सहायक का पता है और पंचायत भवन में रहने वाली कुर्सियां व तमाम प्रकार के सामग्री की व्यवस्था की कोई जिम्मेदारी यहां नहीं है ग्राम पंचायत पोखर भिटवा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे है । यहां अभी कुछ महीने पहले अंबेडकर पार्क का निर्माण हुआ था लेकिन अभी कुछ ही दिन में ही पार्क का बाउंड्री ध्वस्त हो गया इन सभी मामले को लेकर के खंड विकास अधिकारी इटवा से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद बता रहा है ।




