सिद्धार्थनगर: मार्ग दुर्घटना में लेखपाल की मृत्यु ,राजस्व परिवार में शोक की लहर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। तहसील बाँसी में कार्यरत लेखपाल श्रीकान्त पाण्डेय का मार्ग दुर्घटना से मृत्यु राजस्व परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के ग्राम पगुवा निवासी श्रीकान्त पाण्डेय उम्र 55 वर्ष तहसील बाँसी के क्षेत्र सूपाराजा में तैनात है,आज अपने घर पगुवा से थाना दिवस जोगिया उदयपुर जा रहे थे ज्यों ही थाना के तरफ मुड़े एक तेज रफ्तार से आ बाईक ने टक्कर ने टक्कर मार दी आनन फानन में साथी लेखपाल रामकरन गुप्ता ने जिला पहुँचाया गया। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़ अनिल कुमार रस्तोगी जिला अस्पताल पहुँचकर सीएमएस से मिलकर पोस्टमार्टम के लिए वार्ता किये। मृत्यु का समाचार सुनते ही राजस्व परिवार शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिले से सभी तहसीलो लेखपालों ने शोक सभा कर मृत्यु आत्मा के शान्ति के लिये प्रार्थना की गई।




