गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

यूनिक ग्लोबल एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी के बच्चों का एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर के खेल के मैदान में आयोजित किया गया। खेल का शुभारम्भ यूनीक साइंस एकेडमी के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा यूनीक ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। प्राइमरी वर्ग से दौड़ प्रतियोगिता में अर्चित वर्मा, श्रद्धा चौरसिया,आदित्य चौधरी, शिवानी कसौधन, कार्तिक श्रीवास्तव, कार्तिक कसौधन,लक्ष्मी, आशीष, आस्था सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और यशराज सिंह, आराधना, उज्जवल श्रीवास्तव,आराध्या सिंह, सोनी,राज चौहान, इल्तिजा नूर, देवेंद्र प्रताप यादव, साक्षी ने द्वितीय स्थान तथा रियेश पटेल, कशिश गौतम,रूद्र चौधरी, अन्वी,अयांश प्रजापति, पियूष पाल,उमामा रिज़वान शिवम वरुण, आयुषी श्रीवास्तव आराध्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग से लम्बी कूद में बालक वर्ग से आदित्य चौधरी, यश नारायण,अस्मित श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान तथा प्रतीक, मोहम्मद हमजा, सिराजुद्दीन ने द्वितीय स्थान तथा नितेश, कुणाल पांडे,अभिराज प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग से साफिया, अर्चिता, तमन्ना ने प्रथम स्थान तथा निष्ठा, सरगुन, काव्या ने द्वितीय स्थान और मुगधा, वैष्णवी, अर्चिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अलोक कुमार, अरुण यादव, सिराजुद्दीन प्रथम स्थान और श्रेयश साहू, अभिषेक कुमार, अभिराज प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान और आदित्य, अर्पित तिवारी, अंकुर चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नूर सबा, सरगुन प्रजापति, दिव्यांशी पाण्डेय ने प्रथम स्थान अर्जिता सिंह, वैष्णवी सिंह, सीमा ने द्वितीय स्थान और निष्ठा चौरसिया, अनुप्रिया, अंशिल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग सेलम्बी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से युवराज, आशीष कुमार ने प्रथम स्थान तथा प्रियेश, अखिल सिंह ने द्वितीय स्थान और चन्दन यादव, अविरल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में अनु पाण्डेय, आयुषी यादव ने प्रथम स्थान उदिता, अर्पिता चौधरी ने द्वितीय स्थान अनामिका यादव, मुस्कान श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सर्वेश पाण्डेय, अनुराग वर्मा ने प्रथम स्थान, प्रियांशु कुमार, अर्शलान अहमद ने द्वितीय स्थान तथा शिवम्, रेयांश श्रीवास्तवने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनु पाण्डेय, अर्पिता चौधरी ने प्रथम तथा अनामिका वर्मा, अनुराधा ने द्वितीय स्थान और प्रगती वर्मा, आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग से देवेंद्र ग्रुप ने कबड्डी और एकता ग्रुप ने खो- खो प्रतियोगिता को जीता। जूनियर वर्ग से कबड्डी में येलो हॉउस विजेता तथा ग्रीन हॉउस उप विजेता रही। खो खो प्रतियोगिता में ब्लू हॉउस विजेता तथा रेड हॉउस उप विजेता रहा। खो खो प्रतियोगिता में येलो हॉउस विजेता तथा रेड हॉउस उप विजेता रही। खेल कूद प्रतियोगिता में दुर्गेश कुमार, विन्दुसार सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, दिलीप सिंह, शिवम्, राकेश वर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!