गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने की छापेमारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उतरौला में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम के उतरौला पहुंचने की खबर मिलते ही अधिकतर खाद्य पदार्थ की दुकानों में ताला लटका दिखाई पड़ा। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकान बंद कर टीम के जाने की प्रतीक्षा करते नजर आए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त के दुबे ने बताया कि उपभोक्ताओं एवं खाद कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने हेतु गुरुवार को उतरौला में फूड सेफ्टी व्हील्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शुभम मिष्ठान भंडार से सात मिठाईयों, क्वालिटी स्वीट और फास्ट फूड सेंटर से पांच, रामदीन किराना स्टोर से तीन, मनोज किराना स्टोर से तीन, प्रिंस किराना स्टोर से 4, दिनेश मिठाई भंडार से तीन, एवं मम्मन कबाब एंड रेस्टोरेंट से चार नमूने की जांच की सैंपलिंग गई। मम्मन कबाब एंड रेस्टोरेंट पर मानक संबंधी कई प्रकार की कमियां पाई गई जिसके सुधार को लेकर सुधार संबंधी सूचना भी जारी किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त जी के दुबे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु व राम मौर्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!