लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गयी

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्वयंवर चौधरी सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में इटवा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी गयी। वक्ताओं ने सरदार पटेल के शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, कार्यों और उनके देश के एकीकरण में योगदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके आदर्श और विचार आज भी देश को एकता और संकल्प की प्रेरणा देते हैं। संस्था के अध्यक्ष राम कृपाल चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता से आज की पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अपने जीवन से यह साबित किया कि सच्चा नेतृत्व सेवा और समर्पण से ही संभव है। इस अवसर पर भोला चौधरी, पंकज कुमार गौड़, संजय गौड़, मसीहुद्दीन चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, पिंटू चौधरी, धर्मजीत यादव, बुधराज गिरी, पुजारी वर्मा, लवकुश चौधरी, बबलू कनौजिया सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




