बीएसए कार्यालय के बगल स्थित प्रागंण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया आयोजन
165 जोड़ों में हिन्दू समुदाय के 130 जोड़ों तथा मुस्लिम समुदाय के 14, बौद्ध धर्म 21 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला बीएसए कार्यालय के बगल स्थित प्रागंण में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में शनिवार को सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बीएसए कार्यालय के बगल स्थित प्रागंण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 165 जोड़ों में हिन्दू समुदाय के 130 जोड़ों तथा मुस्लिम समुदाय के 14, बौद्ध धर्म 21 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोगों को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे।मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है, आज मुझे महसूस हो रहा है कि जैसे मैं अपनी बेटी की शादी कर रहा हूं। मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधाम से होने की चिन्ता रहती है। आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्पन्न हो रही है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 35000 दिया जा रहा है तथा 10000 का सामान भी दिया गया है तथा 6000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में नवयुगल जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण-पत्र, सांकेतिक चेक एवं मिठाई प्रदान किया गया। संचालन नितेश पाण्डेय ने किया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत वैवाहिक साड़ी दुल्हन हेतु कढ़ाई युक्त उत्तम गुणवत्ता की, ब्लाउज, पेटीकोट सहित/सूट (मुस्लिम जोड़े हेतु), 02 अद्द, पैंट-शर्ट का कपड़ा 01 अद्द,, चुनरी 01 अद्द, फेटा (बड़ा गमछा 2.00 मीटर) 01 अद्द, दूल्हे हेतु पगड़ी, पायल (एक जोड़ी), बिछियां, बर्तनः- डिनर सेट (स्टेनलेस स्टील का), 01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी वैनिटी किट, ऊनी साल, मिठाई तथा प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि ₹ 35000.00 दिया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह समेत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।