गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर। विकासखंड गैसड़ी के दर्जनों गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विकासखंड के स्थानीय क्षेत्र में बुढ़ी राप्ती नदी पर पुल न होने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यहां किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर नजर आता है। मामला बलरामपुर के विकासखंड गैसड़ी के ग्राम हरनाहवा सुस्ता अंतर्गत आने वाले बुढ़ी राप्ती नदी का है। यहां पर नाले पर पुल की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को नाला आने जाने पर काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वोट लेने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों द्वारा यहां पर आकर तमाम वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति वही की वही रहती है। नेताओं का कहना रहता है हरनाहवा बगनहवा मार्ग पर पुल का निर्माण करा दिया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद सांसद व विधायक देखने तक नहीं आते हैं पुल निर्माण की बात तो दूर है। जबकि लगभग सभी दलों के सांसद विधायक इस क्षेत्र से चुने जा चुके हैं लेकिन इस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की ओर किसी भी नेता की ध्यान आकर्षित नहीं हुआ। जिससे बुढ़ी राप्ती नदी पुल का निर्माण नहीं हो सका। वही ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुल बनवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!