आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी तट पर

बलरामपुर। जिले में शारदीय नवरात्र पर नौ दिन तक विभिन्न पंडालों में माँ दुर्गा की विधिवत पूजन अर्चन के बाद दशमी गुरुवार को आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी तट पर किया गया। माँ दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में नगर व आसपास क्षेत्र की दुर्गा मूर्ति की प्रतिमाएं वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम, विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सदर एसडीएम हेमंत गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव रहे। माँ दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, महामंत्री अंकुर चौहान, उपाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे, अम्बरीष शुक्ला, ने आये हुए अतिथियों का माला पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक कुसुम चौहान, डॉ कौशल्या गुप्ता, कमलेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, राम बख्श बाल्मीकि, विजय अग्रवाल, डॉ कुलदीप विश्वकर्मा एवं बतौर अतिथि डॉ विशाल मिश्रा, राम नरेश त्रिपाठी, संजय मिश्रा का भी स्वागत समिति द्वारा किया गया। वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुए देवी प्रतिमाओं के साथ युवा डीजे की धुन पर थिरकते एवं अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, राज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी ने भगवा झंडा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया, शोभायात्रा वीर विनय चौक से नगर के मुख्य मार्ग सराय फाटक, सब्जी मंडी, बर्तन मंडी, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल, नई बाजार, चौक, मेजर चौराहा से होते हुए कालीथान के रास्ते राप्ती नदी तट पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मूर्ति का विर्सजन किया गया। मूर्ति विसर्जन का सिलसिला तक चलता रहा, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया था। आए हुए अतिथियों ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से प्रेम पूर्वक शोभायात्रा निकलते हुए प्रतिमाओं के विसर्जन की बात कहीं।




