गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मे पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग का किया गया आयोजन

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में आज पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग में सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय में सभी अभिभावकों ने अपने शिक्षकों से मिलकर बच्चों की पढ़ाई में हो रहे सुधार, विद्यालय की लगातार अच्छी शिक्षा व्यवस्था, और नए सत्र में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की।सभी अभिभावकों ने स्कूल की पढ़ाई और बच्चों की ग्रोथ तथा शिक्षकों द्वारा की जा रही मेहनत की प्रशंसा की। कक्षा 9 से 12 तक चल रही टेस्ट सीरीज पर भी चर्चा की गई और शिक्षकों ने टेस्ट सीरीज के फायदे बताए।सभी अभिभावकों ने प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी से भी मिलकर बच्चों की पढ़ाई और इस वर्ष क्या नया होने जा रहा है, इस पर विचार-विमर्श किया। गोपाल त्रिपाठी सर ने कहा कि विद्यालय प्रतिमाह अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करता है, जिससे बच्चों की निरंतर प्रगति पर चर्चा की जा सके।पीटीएम में वाइस प्रिंसिपल ए.एच. अंसारी के अलावा वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, स्वाति सिंह,वंदना पांडे, अनुप पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, इंद्र कुमार मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, अमर बादवानी, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लवकुश शर्मा, अष्टभुजा मिश्रा, बबलू कसौधन, फराज खान, शारीक रजा, उपेंद्र पांडे, प्रभात त्रिपाठी, अमित पांडे, आदित्य पांडे, अंगद चौरसिया, शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रवण गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, लकी शुक्ला, रेनू पांडे, सीमा सिंह, शालिनी तिवारी, माया त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, क्षमा उपाध्याय, आयशा शेख, पूर्णिमा मिश्रा, पूनम तिवारी, स्नेहा जायसवाल, फ़िरदौस सिद्दीकी, अंजलि शुक्ला, सुचिता सिंह, ऋचा मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, रंजना ओझा, शुभांगी गुप्ता, मीनू शुक्ला, पूजा विश्वकर्मा, शिखा चतुर्वेदी, अनुष्का, काजल कश्यप, सबा रहमान, अरीबा इज़हार, अर्पिता पाठक, हिमांशी, आशुतोष पाल, आशुतोष सिंह, मोहम्मद अनस खान, बबलू रिजवी, अखिलेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!