गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समाजवादियों ने जयन्ती पर किया अहिल्याबाई होल्कर को नमन योगदान पर चर्चा

बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को उनके 300 वीं जयंती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। आज वे व्यापक रूप से अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, दयाशंकर मिश्र, संजय गौतम, आर.डी. निषाद, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, मो. सलीम, राम सिंह, अरविन्द सोनकर, संजय गौतम आदि ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर, निडर और महान योद्धा थीं। उन्होंने अपने शासन के दौरान प्रजा के हित के लिए अनेक कार्य किये। कहा कि उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है। वेे अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थीं, जो अपनी प्रजा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं. इतना ही नहीं उनके शासन काल में मराठा मालवा साम्राज्य ने काफी ज्यादा नाम कमाया था। जनहित के लिए काम करने वाली महारानी ने कई हिंदू मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो आज भी पूजे जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई एक दार्शनिक और कुशल राजनीतिज्ञ थीं इसी वजह से उनकी नजरों से राजनीति से जुड़ी कोई भी बात छुप नहीं सकती थी। महारानी की इन्हीं खूबियों के चलते ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीस ने उन्हें ‘द फिलॉसोफर क्वीन’ की उपाधि से नवाजा था। जानकारी के मुताबिक महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था, जिसे वर्तमान में अहमदनगर के नाम से जाना जाता है। अहिल्याबाई होलकर ने एक छोटे से गांव इंदौर को एक समृद्ध एवं विकसित शहर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने यहां पर सड़कों की दशा सुधारने, गरीबों और भूखों के लिए खाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी काफी जोर दिया। अहिल्याबाई की बदौलत ही आज इंदौर की पहचान भारत के समृद्ध एवं विकसित शहरों में होती है जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता विपिन त्रिपाठी, सुशील यादव, अजय यादव, कक्कू बाबा, रजनीश यादव, मो. युनूस आलम, नितराम चौधरी, जोखूलाल यादव, रिन्टू यादव, प्रशान्त यादव, शैलेन्द्र दूबे, दिनेश तिवारी, विश्म्भर चौधरी, अशोक सिंह, मन्नू सिंह, राजू प्रसाद सोनी, मो. अफसर, विशाल शर्मा, राजदेव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!