गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर :  ताइक्वांडो टीम ने जीते 4 स्वर्ण सहित 12 पदक

कर्सर............वाराणसी के काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी इनडोर स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। काशी कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर टीम ने चार स्वर्ण सहित 12 पदक अर्जित किए। यह जानकारी देते हुए कोच वाराणसी के काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी इनडोर स्टेडियम में चार दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए 12 पदक अर्जित किए। इसी क्रम में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल राज्य अधिकारिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित 10 पदक जनपद की टीम ने अर्जित किया।

विदित हो कि वाराणसी के राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में, बालिका वर्ग में तस्मिया फातिमा ने स्वर्ण पदक, नेहा स्वर्ण पदक, अवर्तिका सिन्हा रजत पदक, सृष्टि श्रीवास्तव रजत पदक व सचि कश्यप कांस्य पदक अर्जित किया। वही बालक वर्ग में श्रीराम यादव ने स्वर्ण पदक, अध्यात्म पाल स्वर्ण पदक, आयुष पटेल रजत पदक, वर्तमान सिन्हा रजत पदक, वेदांश सक्सेना रजत पदक, आकिब अंसारी कांस्य पदक, आदित्य हितकारी कांस्य पदक, कमलेश कांस्य पदक अवनीश कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर परितोष सिन्हा आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button