सिद्धार्थनगर में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर यातायात पुलिस द्वारा वाहन दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिंगं टेप लगाने का निर्देश दिया गया, जिससे रात के समय वाहन की दृश्यता बढ़ सकें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सकें। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वाले व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। सम्बन्धित वाहन चालकों को समझाकर नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। यातायात विभाग ने जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, निर्धारित सवारी संख्या का पालन करें और रात्रि में रिफ्लेक्टिंगं टेप का उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित परिवहन की दिशा में प्रेरित करना है।




