उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
महिला थाना ने 02 परिवारों को बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर बुधवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर, 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया व 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 02 परिवार को बिखरने से बचाने में मीरा चौहान, थानाध्यक्ष, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, सविता सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंवदा सिंह, नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान निस्तारित पत्रावली में अनीता पत्नी गुरु प्रसाद निवासी मरहरी थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर और साजिदुन्निसा पुत्री मोहम्मद कददुम निवासी तिलगड़िया खुर्द थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर थी।




