गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के छात्र को प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पीटा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत बढ़नी के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्र को बेरहमी से मारने- पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि प्रधानाध्यापक जावेद आलम के द्वारा नगर पंचायत बढ़नी के लोहिया नगर निवासी दलित परिवार के मनोज कुमार गौतम के पुत्र अमर गौतम (छात्र) को बेरहमी से मारने-पीटने के साथ जाति सूचक शब्दों से लेकर अभद्र भाषाओं का प्रयोग भी किया गया। वहीं छात्र अमर गौतम का कसूर सिर्फ इतना था कि लन्च में खराब खाना खाने से मना कर दिया था। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक ने प्लास्टिक पाइप से लगातार बेरहमी से पीटा और धमकी भी देते रहें। सूत्रों सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रधानाध्यापक जावेद आलम ऐसे दर्जनों छात्रों को बेरहमी से पीट चुके है। वहीं छात्रों को इस अमानवीय कृत्य पर अभी तक जिम्मेदारों द्वारा कोई कड़ी कारवाई नहीं हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करते हुए दोषी प्रधानाध्यापक जावेद आलम के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!