मेंरे चाचा की जहरीली शराब पिलाकर की गई है हत्या-पुजारी यादव

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया मय शिवदासपुर गांव निवासी वृद्ध की 13 मार्च को हुई मौत मामले में परिवार के गांव के दो जहरीली शराब पिलाकर मारने के आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।गांव निवासी पुजारी यादव ने बताया कि उनके चाचा सुंदर यादव अविवाहित थे। वह परिवार में मिलकर रहते थे। 13 मार्च को हथियवा बाजार करने गए हुए थे, जहां पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही दो लोगों ने जहरीली शराब पिला दी। जब वह घर पहुंचे तो धीरे-धीरे उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने तब बताया कि गांव के ही लोगों ने जबरदस्ती जहरीली शराब पिला दी है। रात 9-30 बजे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




