गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी में रविवार को सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारम्भ हुआ, जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि गांधी आदर्श विद्यालय इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य विजय वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद श्याम देव यादव के साथ डॉ0 नित्यानन्द मिश्रा, पत्रकार पवन यादव, प्रवक्ता परवीन श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। वहीं मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने अपने सम्बोधित में कहा कि यह नगर पंचायत बढ़नी का पहला डिजिटल लाइब्रेरी है। निश्चित ही यह शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगा। इसी क्रम में पूर्व सभासद श्याम देव यादव ने कहा कि इस लाइब्रेरी में बच्चे शान्तिपूर्ण वातावरण में स्वाध्याय कर सकेंगे, जिससे निश्चित ही शिक्षा जगत में एक नई क्रान्ति का आगमन होगा। उमा टेक डिग्री कॉलेज की डायरेक्टर एकता पाण्डेय ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि हम लोगों का सम्पूर्ण प्रयास गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा देने का है। जो गरीब परिवार के बच्चे हैं, उन्हें हर सम्भव मदद करते हुए शिक्षा देने और दिलाने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कम्प्यूटर शिक्षक पंकज पाण्डेय ने किया। उक्त शुभारम्भ कार्यक्रम में पंकज दूबे, शिवशंकर कसौधन, वंशराज गुप्ता, मनोज कुमार रौनियर, प्रिंसी पाठक उमाटेक टेक्निकल डिग्री कालेज के समस्त विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!