गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़रामपुर

रामपुर : अफसरों की कृपा: वर्षों से एक ही ब्लॉक में जमे पंचायत सचिव

दैनिक बुद्ध का संदेश
रामपुर। जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में पिछले चार पांच साल से करीब दर्जनों पंचायत सचिव एक ही स्थान पर जमे हुए है। हालांकि पिछले साल जिले में स्थानांतरण नीति आई थी लेकिन इसका पालन यहां नही किया गया। जबकि अन्य जिलों में लम्बे समय से जमे पंचायत सचिवों के दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण कर दिए गए हैं। यहां आज भी पंचायत सचिवों पर अधिकारियों की कृपा बनी हुई है। ग्राम पंचायत आधिकारी बेग सिंह और ग्राम पंचायत आधिकारी और संजय कुमार को एक ही ब्लॉक सैदनगर में पांच साल हो चुके हैं। इसके बावजूद भी उन्हे दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण नहीं किया गया। राजनीतिक रसूख और अधिकारियों की कृपा के चलते स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया गया। कुछ सचिवों का शिकायतो के कारण उक्त ब्लॉक में ही कलस्टर बदला भी गया लेकिन वह अपने राजनेतिक रसूख के चलते फिर से उक्त पंचायतों में पहुंच गए। इससे ब्लॉक क्षेत्र में हालात यह हो गए हैं कि ग्राम पंचायत निधि और प्रधानमंत्री आवास के मामलो में घोटाले सामने आने लगे हैं। जबकि कई ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान भी संबंधित सचिवों को हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी भी कई ब्लॉक में पांच साल से जमे हुए है ऐसे पंचायत सचिवों का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण नही किया गया है। 5 साल से एक ही ब्लॉक में जमे कितने पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है इसकी वास्तविक हकीकत का पता तो जांच के बाद ही चलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!