हजारों की तादाद में डीएम ने बच्चों ने दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प

लखीमपुर खीरी।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर गुरुवार को जिले के हजारों स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का न केवल संकल्प लिया बल्कि दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस मानव श्रृंखला में विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, शिक्षणेत्तर स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मानव श्रृंखला में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जो सड़क जागरूकता, देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा का शपथ दिलाई। डीएम-एसपी ने मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित रूट का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी, पीटीओ कौशलेंद्र यादव, डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।