उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरियांवा के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम किया गया प्रस्तुत

पयागपुर/बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरियावा के बच्चों के द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत ,स्कूल चले हम, छोटा बच्चा समझ के डांस, चोरी करना बुरी बला है नाटक कार्यक्रम, एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव नाटक बच्चों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बृजेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र, गोपाल शुक्ल, राम कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, हरी राम यादव, प्रभु दयाल मिश्र, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सावित्री देवी, इजरारुल हक, सनी पाण्डेय, देव प्रकाश पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, कुसुम शुक्ला, अंजलीं श्रीवास्तव, कृष्ण पल सिंह, राम खेलावन, ग्राम प्रधान पेशकर गोस्वामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया स इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चो को पुरस्कृत किया स कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य, रसोईया अभिभावक मौजूद रहे




