गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिवपति इन्टर कालेज के बच्चों का हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शिवपति इन्टर कालेज में बुधवार को हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट की छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य विक्रम यादव, उप प्रधानाचार्य राम बिलास यादव व अध्यापक राम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को अपनी हाथों से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। आपको बता दें कि शिवपति इन्टर कालेज में हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट की 700-700 छात्र-छात्राओं की संख्या में बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। शिक्षकों ने विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी। उप प्रधानाचार्य राम बिलास यादव ने छात्राओं से पूर्ण एकाग्रता से परीक्षा देने का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूल से उत्तीर्ण छात्र ही समाज में अपने स्कूल का दर्पण होते हैं और छात्रों की सफलता ही शिक्षकों के लिए गुरु दक्षिणा है। उक्त कार्यक्रम में शिवपति इन्टर कालेज के शिक्षक और हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के शालिनी साहनी, आस्था, चादनी चौधरी, खुशी, ज्योति, संजना, सपना, सोलोनी वर्मा, निमा, मिनाक्षी, निधि, अंकिता, रंजना, कविता एवं कमलेश, अजय, परमेश्वर, पंकज, अलोक, राजेश, दिनेश, दीपक, अनिल, सुग्रीव सहित सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!