कांशीराम की जयंती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि : बलरामपुर में वंचितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता को कार्यकर्ताओं ने किया याद

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में मान्यवर कांशीराम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी ने कहा कि कांशीराम ने वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यादव ने कार्यकर्ताओं से कांशीराम के विचारों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक माननीय राम सागर अकेला, पूर्व विधायक माननीय जगराम पासवान, प्रदेश सचिव माननीय ओंकारनाथ पटेल, आंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष माननीय मनीष चंद सोनकर, आशीष पटेल, प्रमोद यादव, राहुल यादव, आर के गुप्ता, महेंद्र अकेला, सतीश, पिंटू, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। आंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम के सामाजिक समानता और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष से आज भी समाज को दिशा मिल रही है।




