100 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत करीब रुपये 80 लाख) के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को सफलता उस समय मिली जब वह गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध दिखने पर जब जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से 100 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग मु.अ.सं 207/2025 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । प्राप्त विवरण अनुसार प्रभारी निरीक्षक रमेश रावत के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 08.07.2025 को रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति जो रेलवे लाइन के रास्ते रुपईडीहा कस्बे से नेपाल राष्ट्र की तरफ जा रहा था, जिसे रोककर नाम-पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम राजन उर्फ राजा अवस्थी उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र राम नरायन अवस्थी निवासी रजनापुर दा0 गोबरहा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी बताया, नियमानुसार जामा तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति राजन उपरोक्त के कब्जे से 100 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ । अभियुक्त राजन उपरोक्त को समय करीब 21.45 बजे इण्डो नेपाल बार्डर पर पिलर संख्या 651/2 पर बने रेलवे लाइन के पास से हिरासत पुलिस में लेकर फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 207/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त राजन उर्फ राजा अवस्थी उपरोक्त को जेल भेज दिया गया |




