गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाल दिवस के रूप में मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोहास बाजार/सिद्धार्थनगर। छब्बू प्रसाद मेमोरियल कन्या इंटर कालेज सोहास जनूबी के स्कूली बच्चों ने केक काटकर चाचा जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कन्या इंटर कालेज सोहास जनूबी में स्कूली छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रियंका वर्मा ने उपस्थित छात्रों को बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर को हुआ था।

नेहरू छोटे छोटे बच्चों से अगाध प्रेम रखते थे। बच्चों के हितऔर उनके उत्थान के लिए हर सम्भव मदद करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे। इस लिए 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा सभी लोगों में मिष्ठान वितरित कर मुँह मीठा कराया गया। कुछ मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनीता वर्मा, पूजा कुमारी, प्रिया वर्मा, उमेश प्रजापति, जितेंद्र यादव, सरिता देवी, विजय श्रीवास्तव सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button