गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नपं बढ़नी में बारावफात जुलूस में लगे विवादित नारे, विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश, थाने का किया घेराव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे में शुक्रवार को निकले बारावफात जुलूस के दौरान लगाये गये विवादित नारों ने माहौल गरमा दिया। विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया कि जुलूस में शामिल लोगों ने खुलेआम जो हमसे टकरायेगा, सिर तन से जुदा हो जायेगा जैसे नारे लगायें। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई रोक-टोक नहीं हुई।विहिप जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया कि जानकारी मिलते ही शुक्रवार शाम कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि नारेबाजी करने वालों की पहचान कर तुरन्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा यह समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करेगा।बृजेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि न केवल बढ़नी, बल्कि कोतवाली सिद्धार्थनगर क्षेत्र में भी इसी तरह की नारेबाजी पुलिस के सामने हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़नी बाजार की संकरी गलियों से जुलूस निकालने को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी, ताकि विवाद न हो। लेकिन जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ ने शिकायतकर्ताओं जिनमें बुजुर्ग और नाबालिग तक शामिल थे। विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष रजत तिवारी ने बारावफात जुलूस के दौरान नारेबाजी करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई होगी। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। विहिप जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि विहिप का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आन्दोलन की राह अपनायेगा। इस विरोध में जिला उपाध्यक्ष संजय मित्तल, प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, रजत त्रिपाठी, अर्जुन, राकेश मिश्र, सौरभ मिश्रा, मिथिलेश, विशाल शर्मा, सत्यम शाह, उत्कर्ष पाण्डेय, श्वेतांश उपाध्याय और शुभम गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!