शिक्षक निर्वाचन के लिए जिला कोऑर्डिनेटर बने सतीश चंद्र त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी को ग्रेजुएट टीचर एमएलसी इलेक्शन 2026 के लिए सिद्धार्थनगर जिले का जिला कोआर्डिनेटर बनाया है। सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा कराया जाएगा। शिक्षक निर्वाचन का जिला कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, जिला उपाध्यक्ष अभिनव राय, अनिल सिंह अन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह, जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्विनी सिंह सोलंकी, मोबीन खान, पप्पू खान, देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, श्रीमती किरन शुक्ला, जावेद मुकीम, रियाज मनिहार, गंगेश्वर राय गंगेश्वर, ऋषिकेश मिश्रा, श्री प्रकाशत्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, होरीलाल श्रीवास्तव, शौकत अली , विक्की रिजवी, मनोज श्रीवास्तव , वाजिद अलीसहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।




