गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम प्रशासकों ने डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जनपद मुख्यालय पर ग्राम प्रशासकों के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उप निदेशक पंचायत (डिप्टी डायरेक्टर पंचायत) से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम प्रशासकों ने पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नए कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही पूर्व में कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रशासकों ने मानदेय भुगतान सहित पंचायत प्रशासन से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।ग्राम प्रशासकों का कहना था कि पंचायत स्तर पर कई आवश्यक कार्य लंबित हैं, जिससे ग्रामीण विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पंचायतों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। उप निदेशक पंचायत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, ताकिब रिजवी, राघवेंद्र मिश्र, प्रदीप चौरसिया, व्यास पाण्डेय, प्रदीप चौधरी, अरविंद तिवारी, प्रभु यादव, बबलू चौबे, पारस यादव, शिवेंद्र दुबे, सोनू यादव, यशोदानंदन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!