भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बहराइच में निकला विशाल कैंडल मार्च

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जनपद के विशेश्वरगंज क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। सतेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ष्भरत तिवारी को न्याय दोष् और ष्दोषियों पर कार्रवाई करोष् जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गलत कार्रवाई हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की पारदर्शी जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




