सड़क हादसे में युवक की मौत, पिकअप वाहन जब्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा कठौतिया रामनाथ मंदिर के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान प्रदीप चौरसिया (32) पुत्र राम प्रसाद चौरसिया, निवासी गजपुर महादेव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रदीप पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।




