गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

शोहरतगढ़ के शिवनगर वार्ड में हुआ भव्य हनुमान भंडारा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।नगर पंचायत शोहरतगढ़ के शिवनगर मोहल्ला स्थित श्रीराम चौराहा पर मंगलवार को श्री हनुमान जी के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने भंडारे में पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागिता की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। धर्म और सेवा के कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के आयोजक एवं सभासद अनूप कसौधन ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा लोगों में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर रामसेवक गुप्ता, सूरज कसौधन, सुरेश कसौधन, रामकुमार कसौधन, संदीप कसौधन, राममिलन चौधरी, रोहित वर्मा, सुरेश मद्धेशिया, संजय साहू, आशीष कसौधन, दिनेश कसौधन, रंजीत कसौधन, अवधेश अग्रहरि, मिंटू कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!