गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

आस्था के नाम पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- विश्वनाथ चौधरी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के सवाल को लेकर प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि एसआईटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के साथ ही दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उन्हें गिरफ्तार करते हुये जेल भेजने की मांग किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उत्तर प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री मौन साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आम जनता के मामलों में छोटी सी बात पर भी तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है, लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इतने बड़े मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घटना का खुलासा न होना और कोई कार्रवाई न किया जाना यह दर्शाता है कि चंदा वसूलने वाले और जिम्मेदारी संभालने वाले बड़े लोग इस पूरे मामले में संलिप्त हैं। कांग्रेस आस्था से जुड़े इस प्रकरण को लेकर न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस नेता वृजेश आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, शौकत अली नन्हू, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, डा. आलोक रंजन ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में रामधन, दान, चढ़ावा घोटाले चोरी ने आम जनमानस की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा एस.आई.टी. का गठन किया गया है, परन्तु इस प्रकरण पर अभी तक कोई भी एफ.आई.आर. दर्ज न होने से इसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। कहा कि इस सम्पूर्ण प्रकरण में एफ.आई.आर दर्ज कर इसकी निष्पक्ष जॉच एवं दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अनिल भारती, साधू शरन आर्य, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, शेर मोहम्मद, अमर बहादुर शुक्ल, देवानन्द पाण्डेय, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेश पाण्डेय, शब्बीर अहमद, चन्द्रशेखर वर्मा, दूधनाथ पटेल, सुनील पाण्डेय, फजले आजम, राहुल मद्देशिया, मंजू पाण्डेय, फिरोज खान, अनिल त्रिपाठी, सन्तराम गौतम, किशन गोयल, दिलीप श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, यशराज के.के., नवीन चौधरी, आनन्द निषाद, राम बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, वृजभान कन्नौजिया, रामबाबू कल्पू, अमित कुमार, संजीव त्रिपाठी, जे.पी. तिवारी, राम प्रीत, निशान्त श्रीवास्तव, विजय चौधरी, दीनानाथ चौधरी, जुनेद अहमद के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!