गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पति को चकमा देकर पत्नी हुई फरार

थाने में नामजद अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट ना लिखकर गुमशुदगी की गई रिपोर्ट दर्ज

बहराइच। विगत 20 जून 2025 कोअपने घर से पति के ससुराल जा रही नवविवाहित रास्ते में पति को चकमा देकर दूसरे व्यक्ति के फरार होने पर पति अपनी पत्नी की बरामदगी और अपहरणकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दर दर भटक रहा है तथा पत्नी का मोबाइल नंबर तथा अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर पर बार-बार घंटी जाकर व्यस्त होने पर भी एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन पयागपुर पर अपहरणकर्ता से सांठगांठ करने तथा कार्यवाही में हीलाहवाली और लीपापोती करने जैसा आरोप लगाते हुए पीड़ित पति संजय मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी विगत 5 जून 2025 को पयागपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत सेमरियावां के निवासी शेषराज पाण्डेय की नाबालिग पुत्री जो कि 18साल भी नही पूरा हुआ था जिसके साथ वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था।जो अपने ससुराल जाकर फिर अपने मायके वापस आ गई थी।जब पति दोबारा 20जून को अपनी पत्नी को विदा कराकर सेमरियावां पयागपुर से अपने घर गोण्डा जा रहा था तभी रास्ते में पयागपुर बस स्टैंड बाजार में पत्नी ने साडी लेने के लिए पति पर दबाव बनाया जिस पति ने साडी की दुकान पर जाकर पत्नी की पसंद से साडी खरीद कर पत्नी को दिया और जैसे ही साडी का पैसा दुकानदार देने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो पत्नी गायब हो गई और प्रार्थी की सोने की जेवरात तथा सेमसंग की टच मोबाइल लेकर भी चली गई। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी पता न चलने की दशा में पति क्षुब्ध और निराश होकर अपने घर गोण्डा चला गया। बाद में वह ससुराल जाकर अपने सास ससुर और साले से पता किया तो वे लोग भी उसकी तलाश करने की बात कही तथा पता चला कि पटिहाट गांव के रहने वाले सचिन कुमार पाण्डेय ने उसकी पत्नी को लेकर फरार है जिसके मोबाइल नंबर पर लगातार घंटी जाती है बाद में व्यस्त बताता रहता है। प्रार्थी स्वयं तथा ससुराल पक्ष के लोगों के साथ थाना पयागपुर जाकर अपहरणकर्ता सचिन को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई किंतु स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त सचिन के जगह गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह के बाद भी आज तक फरार पत्नी की बरामदगी न होने और अभियुक्त सचिन की गिरफ्तारी न होने पर पति संजय दर दर की ठोकरें खा रहा है तथा वह पुलिस अधीक्षक,उप महानिरीक्षक, से लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन तक गुहार लगाई है। पति ने तत्काल पत्नी की बरामदगी न होने तथा अपहरणकर्ता सचिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने की दशा में राजभवन लखनऊ के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!