गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

समय से बिजली और न ही उचित दर पर खाद मिल रहा – सपा जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय सिद्धार्थनगर पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिले में व्याप्त बिजली संकट और खाद की भारी किल्लत को लेकर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। नेताओं ने सरकार पर किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि किसानों को न समय से बिजली मिल रही है, न ही उचित दर पर खाद। यह सरकार की विफलता का प्रतीक है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जोरदार आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, जमील सिद्दीकी, विभा शुक्ला, जुबैदा चौधरी, राम मिलन भारती, डा0 धीरेन्द्र यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा, सोनू यादव, शैलेन्द्र शर्मा, रामसेवक लोधी, जेपी यादव, सुनीता गोस्वामी बृजभान यादव, चन्द्रभान पहलवान, घनश्याम जायसवाल, विजय चौधरी, धीरू यादव, चन्द्रजीत यादव चन्द्रहास यादव, राकेश यादव, राम शंकर मौर्य, अशोक पाण्डेय, जोखन चौधरी, अनूप यादव, मिलेश यादव, सुनील यादव, पहलवान राजू चौधरी, सतीश चौधरी, चंचल रावत, हरिराम यादव, अखिलेश जायसवाल, राधेश्याम यादव, अंगद यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!